LIGHTNESS FOR HEALTH-स्वास्थ्य के लिए हलकापन
सरलता ओर हलकापन स्वास्थ्य का प्रथम लक्षण है । अस्वस्थता से पहले हमे शरीर मे भारीपन का अनुभव होने लगता है । बैचेनी ओर अटपटा लगने लगाता है । जैसे ही हलकापन का अनुभव करने लगते है , हम स्वस्थता का अनुभव करने लगते है । जब हमारे संस्कारो ओर वृति मे निष्कपटता आने लगती है, हम अपने आपको निर्भय, तनाव मुक्त ओर हल्का अनुभव करने लगते है । भारीपन क्यों, कब ओर कैसे आता है ? उसके समझे बिना तथा उन कारणो से बचे बिना हलकेपन की प्राप्ति कठिनहोती है ।
हम जो कार्य करते है उसका उतना भार नहीं होता, जितना भार होता है उस कार्य की स्मृति अथवा कल्पना का । वर्तमान का क्षण बहुत पवित्र होता है । अगर यदि भूतकाल की याद ओर भविष्य की कल्पना न की जाए तो मानसिक असंतुलन के दोषो से सहज ही बचा जा सकता है कहा भी है – “भूत सपना है, भविष्य कल्पना है, ओर वर्तमान अपना है ।“ दुख: की याद ओर कल्पना का अनावश्यक चिंतन भी मानसिक भारीपन का प्रमुख कारण होता है । अगर वर्तमान मे सहज जीना सीख ले तो हमारी अनेक समस्याओ का समाधान सहज संभव हो जाता है ।
What you eat today that will define your health condition.
👉👉हमारी यह पोस्ट पसंद हे तो SHARE ओर COMMENT करे ।

