अनिद्रा

अनिद्रा क्या है ? WHAT IS INSOMNIA IN HINDI

          आज इस भागदौड़ भरी जिंदगी से लोग थक जाते है। इस थकान को मिटाने के लिए अच्छी नींद की जरूरत होती है। लेकिन आज के समय में हर किसी को अच्छी नींद नहीं आती है। क्या ? आपको भी अच्छी अच्छी नींद नहीं आती ? तो कहीं आपको अनिद्रा का रोग नहीं हो गया ना ?

          अमेरिकी स्वास्थ्य और मानव सेवा विभाग ने बताया कि अमेरिका में हर साल 64 मिलियन लोग स्लीप इनसोमनिया  से पीड़ित होते हैं।पुरुषों से ज्यादा महिलाएं 1.4 परसेंट ज्यादा पीड़ित है।

          अनिद्रा से हमें मानसिक तनाव होता है।इससे हमारे स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता हे। इस गंभीर बीमारी हो सकती हे। और जो भी पहले से हमारे शरीर में बीमारी हे उसको बढ़ावा मिलता हे। तो इस अनिद्रा को हल्का नहीं लेना चाहिए।  तो चलो हम अनिद्रा का कारण जानते हे और इस के उपाय के बारेमे जानते हे।

अनिद्रा के लक्षण

Symptoms of Insomnia in hindi

needstolife

एक चिकित्सक समूह के दिशानिर्देशों के अनुसार, अनिद्रा वाले लोगों में निम्नलिखित लक्षण एक या अधिक होते हैं:

  • सोने में कठिनाई होना

  • निरंतर निद्रा नहीं आती

  • नींद पूरी होने से पहले जल्दी जाग जाना।

  • देर रात तक नींद नहीं आना।

  • सुबह उठते ही थकान और ऊर्जा की कमी महसूस होना।

  • ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई होना।

  • मूड में गड़बड़ी और चिड़चिड़ाहट।

  • व्यवहार संबंधी समस्या , जैसे कि स्वभाव में आक्रामकता आना।

  • काम के स्थल या स्कूल में कठिनाई। 

  • व्यक्तिगत सबंध में कठिनाई , जैसे की परिवार , मित्र और हमारी देखभाल काने वाले लोगो के साथ।  

    अनिद्रा के कारण

    Causes of insomnia IN HINDI

    • अधिक सोचने से। इसे मस्तिष्क में तनाव पैदा होता है।

    • व्यायाम की कमी।

    • नींद के समय सेल फोन का उपयोग करना।

    • जीवन की समस्याएं जैसे चिंता, तनाव, भावनात्मक और मानसिक तनाव, काम की समस्याएं, धन दबाव, जातीय जीवन में असंतोष।
      मानसिक विकार। 

    • कंपनी में शिफ्ट में काम करना, क्योंकि समय में लगातार बदलाव से सही समय पर नींद नहीं आती है।

    • दवा के दुरुपयोग और नींद आने की दवा के साइड इफेक्ट से।

    • मस्तिष्क की चोट और पूर्व आघात का इतिहास।

    • हार्मोन में बदलाव। जैसे कि पीरियड के पहले और मेनोपॉज के बाद।
      पैर की अस्वस्थ अवस्था में।

    • अन्य बीमारियों जैसे बहुमूत्रता , खुजली, खांसी जैसी शारीरिक बीमारियां।

    उपाय

    NEEDSTOLIFE

               मुझे लगता है कि आपको पहले स्लीप एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए।अनिद्रा की दवाई ज्याद समय नहीं लेनी साहिए।  पहले हमें नींद के एक्सपर्ट से बातसित करके हमारि अंदर का कारण पता करना चाहिए।  बाद में उस कारण को दूर करने का प्रयास करना चाहिए।

              आपको योग निद्रा का अभ्यास करना चाहिए। योग से नींद में बहुत लाभ होगा। इसके लिए आप योग विशेषज्ञों से मिल सकते हैं। अनिद्रा को दूर करने के लिए प्रतिदिन योग का अभ्यास करना चाहिए।  क्योकि इसके कोई साइडइफेक्ट नहीं हे।

    यह टिप्स आपके लिए। 

    • आपको बाहर की वस्तु और पैकिंग वाली वस्तु नहीं खानी है।

    • कुदरती जीवन जीना है।

    • सुबह अनुलोम विलोम प्राणायाम , भस्त्रिका प्राणायाम , भ्रामरी प्राणायाम करना हे।

    • खाना खाने के 3 घंटे बाद सोना चाहिए।

    • भोजन रात्रि को जल्दी कर लेना चाहिए।

    • रात्रि सोने से पहले स्नान करना चाहिए , इसे काफी फर्क पड़ता हे।

    • रात्रि को उत्तर दिशा में सिर रखकर न सोए।

    ऊपर दी गई टिप्स के अनुसार जीवन जिओगे तो जरूर आपके जीवन में फर्क आएगा।

 

 

Leave a Reply

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free